Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे वनडे से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय, केएल राहुल-ऋषभ पंत और भुवी को मिलेगा मौका!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का कारवां अब मोहाली जा पहुंचा है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच चौथा वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें जीत के इरादें से मैदान में उतरेंगी।

मोहाली वनडे मैच में भारतीय टीम कर सकती है ये 3 बदलाव

पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो वनडे में विराट कोहली एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की लेकिन रांची में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बाद चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती हैं। तो आपको बताते हैं वो संभावित बदलाव जो चौथे वनडे मैच में आ सकते हैं नजर….

शिखर धवन- केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला इस वनडे सीरीज में अब तक बुरी तरह से नाकाम रहा है। शिखर धवन की इसी नाकामी के बाद अब उन्हें चौथे वनडे मैच में बाहर किया जा सकता है।

शिखर धवन को चौथे वनडे मैच में बाहर करने पर केएल राहुल को स्थान मिलना तय है। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छी फॉर्म दर्शायी थी जो उन्हें टीम में मौका मिलने के लिए मदद कर सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी- ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने इस वनडे सीरीज के पहले मैच में मैच जिताऊ पारी खेली थी. लेकिन अगले दो मैचों में वो बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

एमएस धोनी को आखिरी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है. धोनी को आराम देने पर ऋषभ पंत को मौका मिलेगा। ऋषभ पंत इन दिनों बढ़िया लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि वो टी20 सीरीज में जरूर कुछ खास नहीं कर सके थे। लेकिन उससे पहले उनकी फॉर्म अच्छी है।

मोहम्मद शमी- भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों सबसे शानदार फॉर्म में हैं। मोहम्मद शमी पिछली तीन वनडे सीरीज से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार खेल भी रहे हैं।

ऐसे में विश्व कप को देखते हुए मोहम्मद शमी को चौथे वनडे में आराम देकर भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार को पहले तीन वनडे मैचों में मौका नहीं दिया गया है। मोहम्मद शमी को दूसरे मैच में चोट भी आई थी. इसको देखते हुए भी टीम इस खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post चौथे वनडे से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय, केएल राहुल-ऋषभ पंत और भुवी को मिलेगा मौका! appeared first on Sportzwiki.