Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 कारण क्यों ईशान किशन को भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए

दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के रूप में ऋषभ पंत को देखा जा रहा है। पन्त ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों में वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए हैं। वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 20 तो टी-20 आई में सिर्फ 19 का है। दूसरी तरफ एक और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहा है। आईये आपको 3 ऐसे कारण बताते हैं क्यों ईशान किशन को भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए।

#1 किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं

ईशान किशन वनडे और टी-20 मैच में किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह सलामी बल्लेबाजी करने के साथ ही निचले क्रम में आकर भी तेजी से रन बना सकते हैं। घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए लगातार रन बनाये हैं।

उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड भी ऋषभ पन्त से काफी बेहतर है। पन्त ने जहाँ 39 मैच में 30 की औसत से 959 रन बनाये हैं वहीं किशन के बल्ले से 45 मैच में 40 की औसत से 1650 रन बनाये हैं। इसी वजह से ईशान किशन को वनडे टीम में जगह मिलनी चाहिए।

#2 बेहतर विकेटकीपर

ऋषभ पंत ने टेस्ट मैचों में कीपिंग के भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाये हैं लेकिन उनकी कीपिंग पर अभी भी सवाल बने हुए हैं। उन्होंने लगभग सभी मैचों में कैच छोड़े हैं वहीं ईशान किशन एक शानदार विकेटकीपर हैं।

किशन की कीपिंग में महेंद्र सिंह धोनी की झलक भी दिखती है। आईपीएल में उनका बल्ला जरुर नहीं चला है लेकिन वर्तमान सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार दो मैचों में दो शतक बनाये थे।

#3 एक बेहतरीन कप्तान भी हैं

बल्लेबाजी और विकेटकीपर के साथ 20 वर्षीय ईशान किशन एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप 2016 के फाइनल तक पहुंची थी वहीं दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद उन्हें झारखण्ड टीम की कमान मिली है।

उनकी कप्तानी में झारखण्ड ने सभी घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्हें कई अभ्यास मैचों में इंडिया ए या बोर्ड प्रेसिडेंट की कमान भी मिल चुकी है। अगर ईशान किशन को भारतीय टीम में मौका दिया जाता है तो भविष्य के लिए एक लीडर भी तैयार होगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 3 कारण क्यों ईशान किशन को भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए appeared first on Sportzwiki.