भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी विज्ञापन जगत का एक बड़ा चेहरा हैं। महेन्द्र सिंह धोनी अब तक कई विज्ञापन कर चुके हैं और वो कई कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं, लेकिन उनका सभी कंपनियों के साथ अच्छा संबंध रहा है।
आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी जा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
लेकिन इस बीच महेन्द्र सिंह धोनी का आम्रपाली ग्रुप के साथ बन नहीं पा रही है और महेन्द्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ अपने 40 करोड़ रूपये के भुगतान के लिए सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे हैं।

भारतीय टीम के महान कप्तान एमएस धोनी साल 2009 से ही आम्रपाली ग्रुप के साथ जुड़े और इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे और साथ ही कई विज्ञापनों में नजर आए। इस दौरान उन्होंने आम्रपाली ग्रुप की ब्रैंडिंग और मार्केटिंग की।
अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग की 40 करोड़ बकाया राशि भुगतान करने की लगायी गुहार
धोनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ इसकी बकाया राशि नहीं चुकाने के कारण से सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे हैं। धोनी का माना है कि उन्होंने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्टिंग की जिसकी एवज में 40 करोड़ रूपये बकाया है। जिसका भुगतान नहीं किया गया है।

महेन्द्र सिंह धोनी के इस कदम के बाद अब आम्रपाली ग्रुप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ हजारों ठगे हुए खरीददारों की तरह अब धोनी ने भी अपने बकाया के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी है।
एमएस धोनी 2009 से 2016 तक रहे आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार और दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी ने 2009 से आम्रपाली ग्रुप के लिए करीब 7 साल लगातार काम किया और इसके ब्रांड एंबेसडर बने रहे।

लेकिन साल 2016 में आम्रपाली ग्रुप पर अपनी कंपनी के खरीददारों को ठगने का बड़ा आरोप लगा। जिसके बाद धोनी ने अपने आपको आम्रपाली ग्रुप से अलग कर दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 40 करोड़ का है मामला appeared first on Sportzwiki.