Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह पांच खिलाड़ी है नंबर-4 के सबसे बेहतर विकल्प, लेकिन कप्तान विराट कोहली नहीं दे रहे मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नंबर-4 के बल्लेबाज अम्बाती रायडू पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे थे. ऋषभ पंत को भी नंबर-4 पर अजमाया गया, लेकिन वह भी फ्लॉप साबित हुए थे. रायडू और ऋषभ के नंबर-4 पर फ्लॉप होने के बाद टीम की परेशानी बढ़ गई हैं. हालाँकि, टीम के पास नंबर-4 के पांच बेहतरीन विकल्प मौजूद है, लेकिन कप्तान विराट कोहली इन्हें मौका नहीं दे रहे हैं.

सुरेश रैना 

सुरेश रैना विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे थे, लेकिन उनका यह सपना अब पूरी तरह से टूटता हुआ नजर आ रहा हैं, क्योंकि कप्तान कोहली उन्हें टीम में मौका नहीं दे रहे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली गई तीन वनडे मैचों व तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए सुरेश रैना को भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन इसके बाद से उन्हें चयनकर्ता टीम से नजरंदाज कर रहे हैं.

हालाँकि, सुरेश रैना के अनुभव को देखते हुए कहा जा सकता है, कि वह विश्व कप 2019 में नंबर-4 के एक अच्छे विकल्प हो सकते है.

श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर नंबर-4 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है.  इंग्लैंड के खिलाफ वह टीम में शामिल थे, लेकिन वहां उन्हें एक भी मौका नहीं मिला था. फिलहाल उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया हैं.

श्रेयस अय्यर की भी वापसी भारतीय टीम में बहुत मुश्किल हो गई है. वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन कप्तान विराट उन्हें लगातार नजरंदाज कर रहे हैं.

मनीष पांडेय

मनीष पांडे वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं. मनीष पांडे भी काफी लम्बे समय से भारतीय टीम के लिए नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कप्तान विराट उन्हें यह मौका नहीं दे रहे हैं. वह नंबर-4 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी है, लेकिन कप्तान विराट उन्हें टीम में मौका नहीं दे रहे हैं.

संजू सैमसन 

सिर्फ 18 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने आईपीएल के जरिये अपने हुनर को दुनिया को दिखा दिया था. इस आईपीएल में भी उनके द्वारा लगाया गया शानदार शतक शायद ही कोई भुला होगा.

भारतीय टीम के लिए एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके संजू सैमसन पर भी भारत के लिए नंबर चार में बल्लेबाजी करने का दम है.

अगर उन्हें भारत के लिए चौथे क्रम में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भी निश्चित रूप से भारत के लिए चौथे नंबर में उपयोगी साबित हो सकते हैं, लेकिन विराट ने अपनी कप्तानी में उन्हें आजतक टीम में मौका नहीं दिया.

करुण नायर

भारतीय क्रिकेट टीम के इस नाम से तो आप भलीभांति परिचित है. कर्नाटक के इस युवा खिलाड़ी ने टेस्ट मैच में भारत के लिए 303 रन का तिहरा शतक लगाया था. वह एक स्पेशलिस्ट मध्यक्रम के बल्लेबाज भी है.

करुण नायर को भारतीय टीम के लिए में खेलने का अनुभव भी है, इसलिए वह नंबर-4 के उपयुक्त बल्लेबाज साबित हो सकते हैं, लेकिन कप्तान विराट इन्हें भी टीम में मौका नहीं दे रहे हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post यह पांच खिलाड़ी है नंबर-4 के सबसे बेहतर विकल्प, लेकिन कप्तान विराट कोहली नहीं दे रहे मौका appeared first on Sportzwiki.