Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं भारत की वनडे टीम में नंबर-4 पर फिट हो सकता हूँ : हनुमा विहारी

भारतीय टीम को पिछले 2 साल से नंबर-4 के बल्लेबाज की तलाश है. इस नंबर पर बहुत से खिलाड़ियों को अजमाया जा चूका है, लेकिन अबतक कोई भी खिलाड़ी इस नंबर पर खुद को साबित नहीं कर पाया है. इसी बीच युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी ने एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने खुद को नंबर-4 का उपयुक्त बल्लेबाज बताया है.

भारत की वनडे टीम में नंबर-4 पर फिट हो सकता हूँ

हनुमा विहारी ने अपने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि मैं भारत की वनडे टीम में नंबर-4 पर फिट हो सकता हूँ. मेरे पास तकनीक है. आपकों नंबर-4 की पोजीशन के लिए एक अच्छी तकनीक का खिलाड़ी चाहिए, जो परिस्थियों के लिहाज से बल्लेबाजी कर पाये. मुझे लगता है, कि मेरे पास ऐसी स्किल्स है, कि मैं नंबर-4 पर अच्छा प्रदर्शन कर सकू.

हां, मेरे लिए यह एक चुनौती है, कि मैं पहले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करू और खुद को साबित करू, शायद उसके बाद चयनकर्ता व टीम मैनेजमेंट इस बारे में विचार करेंगे. मैंने इंडिया ए के लिए भी खेलते हुए सफ़ेद गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. “

आईपीएल के जरिये वनडे टीम में जगह बनाने का मेरे पास मौका 

हनुमा विहारी ने आगे अपने बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि इस आईपीएल मेरा खेल एक अलग लेवल को छुएगा और यह मेरे पास भारत की वनडे टीम में जगह बनाने का एक शानदार प्लेटफार्म रहेगा.

मुझे पता है, कि मैं हर परिस्थिति में बल्लेबाजी कर सकता हूँ. यहां तक, कि मैं एक फिनिशर का रोल भी निभा सकता हूँ. मैं अपने आप को खुल कर व्यक्त भी कर सकता हूँ. अगर आप मैं रनों की भूख है, तो आप किसी भूमिका में सफल साबित हो सकते हैं.”

अगर आपके पास अच्छी तकनीक है, तो आप तीनों फॉर्मेट में सफल हो सकते

हनुमा विहारी ने आगे अपने बयान में कहा,

“जब मैंने आईपीएल नहीं खेला था, तो बाउंड्री लगाना मेरी ताकत नहीं हुआ करता था, लेकिन अब मुझे महसूस होता है, कि मैं तकनिकी रूप से खेलते हुए भी बाउंड्री लगा सकता हूँ. 

आप देख सकते है, कि केन विलयमसन, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी तकनिकी रूप अच्छे शॉट लगाकर भी अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. मैं भी उन्ही के तरह खेलना चाहता हूँ और अपनी पारी को एक योजना के साथ आगे बढ़ाना चाहता हूँ. 

अगर आपके पास अच्छी तकनीक है, तो आप तीनों फॉर्मेट में सफल हो सकते हैं. कुछ लोगो का कहना है, कि मैं सिर्फ एक टेस्ट बल्लेबाज हूँ, लेकिन मैं अपने इस आईपीएल के प्रदर्शन से लोगो की धारणा बदलना चाहता हूँ.”

हमारा पहला लक्ष्य प्लेऑफ़

अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को लेकर उन्होंने कहा,

“जब आपसे ज्यादा अपेक्षा नहीं होती है, तो आपके पास सिर्फ ग्रो करने का मौका होता है, यह सीजन हमारे लिए रोमांचक होने वाला है. हमारा पहला लक्ष्य यह होगा, कि हम मैच जीतें और प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाये. हालाँकि, यह निर्भर करता है, कि हम कैसे टूर्नामेंट की शुरूआत करते हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post मैं भारत की वनडे टीम में नंबर-4 पर फिट हो सकता हूँ : हनुमा विहारी appeared first on Sportzwiki.