भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज चल रही है, इसका चौथा मैच मौहाली में खेला गया. 358 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया को ये मैच गंवाना पड़ा था. एक अहम मौके पर पंत द्वारा
टर्नर का विकेट मिस करना पूरी टीम को इतना भारी पड़ा कि टीम को इसकी भरपाई मैच कौो हारकर करनी पड़ी. इसके बाद सोशल मीडिया पर पंत की खूब आलोचना की गई.
हालाँकि आज हम पंत के चार ऐसे रिकार्ड बताएंगे जो पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रुप में खड़ा करते हैं.

विदेशी सरजमीं पर शतक-
2018 में पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने क्रमशः 114 और 159 * रन बनाए. इस दौरान वह चेतेश्वर पुजारा के बाद ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
टेस्ट में रेटिंग प्वाइंट है बेहतर-
आईसीसी की टेस्ट रेटिंग में 673 अंक की बढ़त के साथ ही धोनी 672 को पछाड़ दिया. पंत ने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रेैकिंग हासिल करते हुए 17 वां स्थान प्राप्त किया.

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच-
आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में पंत ने सबसे ज्यादा 11 कैच लिए. इस आंकड़े में उन्होंने जैक रसेल और एबी डिविलियर्स के रिकार्ड की बराबरी की. इन दोनों ने भी एक मैच में 11 कैच लिए है.
आईपीएल शतक-

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए, पंत ने पिछले साल अपने पहले आईपीएल शतक मारा. दिल्ली डेयरविल्स की टीम जब 10 ओवरों में 53 रन बनाकर तीन विकेट के नुकसान पर संघर्ष कर रही थी, तब पंत ने शतक जमाकर टीम के स्कोर को 187 रन पहुंचा दिया था. इस दौरान पंत ने 63 गेंदो का सामना किया और 128 रन बनाए. .ये आंकड़े है जो पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रुप में खड़ा करते है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऋषभ पंत के 4 वो रिकार्ड जो बताते हैं वही हैं महेंद्र सिंह धोनी के असली उत्तराधिकारी appeared first on Sportzwiki.