भारतीय टीम का नंबर-4 का खिलाड़ी पिछले काफी समय से फ्लॉप चल रहा है. पिछले दो साल से भारतीय टीम अपनी इस परेशानी से जूझ रही है. भारतीय टीम नंबर-4 की इस पोजीशन में कई खिलाड़ियों को अजमा चुकी हैं, लेकिन सभी खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए हैं. विश्व कप से पहले भी भारतीय टीम को नंबर-4 के खिलाड़ी का जवाब नहीं मिल पाया है.
इन 10 खिलाड़ियों को अजमाया जा चूका है नंबर-4 पर

एमएस धोनी सहित, युवराज सिंह, मनीष पांडे, सुरेश रैना, केएल राहुल, केदार जाधव, अम्बाती रायडू, श्रेयस अय्यर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे 9 खिलाड़ियों को नंबर-4 की इस पोजीशन में अजमाया जा चुका हैं, लेकिन अबतक इन खिलाड़ियों में से कोई भी खिलाड़ी अपने को अच्छी तरह से नंबर-4 पर साबित नहीं कर पाया है.
विश्व कप 2019 के लिहाज से भारत के लिए नंबर-4 का खिलाड़ी बहुत महत्वपूर्ण हैं. फिलहाल नंबर-4 की रेस में अम्बाती रायडू अन्य खिलाड़ियों से थोड़ा आगे दिख रहे हैं.
पोंटिंग ने राहुल को नंबर-4 पर फिट करने की दी सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल 2019 के लिए भारत पहुंच गए है. वह दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच है. इसी बीच उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है, कि केएल राहुल को नंबर-4 की पोजीशन पर फिट किया जाये.
ये शब्द कहे रिकी पोंटिंग ने

क्रिकबज को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा,
“भारत ने हाल में ही कई नंबर-4 के खिलाड़ियों को अजमाया है. जिसमे रायडू, ऋषभ और शंकर जैसे काफी खिलाड़ी है. वे श्रेयस अय्यर को भी आजमा सकते थे. वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. उनका शानदार घरेलू सीजन शानदार रहा था. मैं उसके साथ आईपीएल में काम करने के लिए उत्साहित भी हूं.
नंबर-4 की पोजीशन भारत के लिए एक पहेली बन गई हैं, लेकिन मुझे नंबर-4 के लिए जो खिलाड़ी सबसे उपयुक्त लगता है. वह केएल राहुल है. मुझे लगता है, कि उसे ही भारत को नंबर-4 की पोजीशन पर फिट करना चाहिए.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अंबाती रायडू, विजय शंकर और ऋषभ पंत को नहीं बल्कि रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी को बताया नंबर 4 का सबसे उपयुक्त विकल्प appeared first on Sportzwiki.