Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नंबर 4 पर केएल राहुल, अंबाती रायडू और विजय शंकर का स्थान तय नहीं मान रहे सौरव गांगुली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं. भारत ने सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी. मगर ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. अब पांचवा मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा.

मोहाली में खेले गए चौथे मैच में भारत को 358 रनों का स्कोर बनने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस हार को ज्यादा बड़ा नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि ओस काफी ज्यादा थी इसलिए गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल था.

इंडिया टीवी से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा ”वहां काफी ओस थी. इसलिए काफी मुश्किल था. मुझे नहीं लगता कि हमें एक हार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और वर्ल्डकप की तैयारियों पर ये कोई प्रहार नहीं है.”

नंबर 4 के लिए किसी की जगह नहीं पक्की 

भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 की समस्या अभी भी बनी हुई है. पहले ऐसा लग रहा था कि अंबाती रायडू ने अपनी जगह इस स्लॉट में पक्की कर ली है. मगर उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है. ऐसे में वर्ल्डकप के लिए नंबर चार पर वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भी मानना है कि इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभी भी विकल्प बने हुए हैं और किसी भी बल्लेबाज की इसके लिए जगह पक्की नहीं हुई है.

चौथे मैच में पहाड़ जैसा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को इस मैच में हार का मुंह का देखना पड़ा था. आखिरी मैच जोकि फिरजशाह कोटला में खेला जाएगा. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, सीरीज पर कब्जा करेगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post नंबर 4 पर केएल राहुल, अंबाती रायडू और विजय शंकर का स्थान तय नहीं मान रहे सौरव गांगुली appeared first on Sportzwiki.