इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी ने मंगलवार को नागपुर मैदान में कंगारू टीम को शानदार रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हराकर सीरीज में 2—0 की बढ़त बनाने में कामयाब रही। इसी के साथ भारतीय टीम ने नागपुर वनडे में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की।
कोहली ने दूसरे वनडे में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने दुनिया के पहले कप्तान
विराट एंड कंपनी ने दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 500वीं वन-डे जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत 500 वन-डे मैच जीतने वाला दूसरा देश बन गया। भारत से पहले ये खास रिकॉर्ड कंगारू टीम के नाम दर्ज है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने नागपुर में अपना 963वां अन्तरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला और 500वीं जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 963 वनडे मैचों में 414 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, 40 मैच ऐसे हुए जिनका कोई नतीजा नहीं निकला, 9 मैच टाई रहे और 500 मैच जीतने में सफल रही है। आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। लेकिन अंतिम ओवर में हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर टीम की झोली में 500वीं जीत डाल दी। कंगारू टीम 49.2 ओवर में 242 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान विराट कोहली को 40वां शतक जड़ने पर मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अब भारत और कंगारू टीम के बीच 8 मार्च को तीसरा वनडे मैच रांची में खेला जाएगा।