Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला फेयरवेल मैच, नंबर दो सभी का पसंदीदा

भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढकर एक बेहतरीन खिलाड़ी हुए हैं। यही वजह है कि भारत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। टीम दो बार क्रिकेट विश्व कप जीत चुकी वहीं एक बार वर्ल्ड टी-20 पर भी कब्जा जमाया है। इसके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज हम आपको 5 ऐसे भारतीय दिग्गज के बारे में बतायेंगे जिन्हें फेयरवेल मैच नहीं मिला।

#5 जहीर खान

पूर्व भारतीय टीम तेज जहीर खान विश्व कप 2011 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट और वनडे में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2014 ममे खेला था।

उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। दुबारा टीम में मौका नहीं मिलने पर उन्होंने अक्टूबर 2015 में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। जहीर के नाम 600 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं।

#4 मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती थी। उन्होंने भारत के लिए 334 वनडे और 99 टेस्ट मैच खेले थे। साल 2000 में उनका नाम मैच फिक्सिंग में आ गया।

उन्हें भारतीय टीम में खेलने पर रोक लगा दी गयी। इसके साथ ही वह घरेलू मैच भी नहीं खेल सकते थे। हालाँकि, बाद में उन्हें केस से बरी कर दिया गया लेकिन उन्हें फेयरवेल मैच नहीं मिला।

#3 गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर सबसे बदनसीब खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने दो विश्व के फाइनल मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेली लेकिन उन्हें फेयरवेल मैच नहीं मिला।

2013 की शुरुआत में वनडे टीम से ड्रॉप होने के बाद उन्हें फिर कभी मौका नहीं मिला वहीं उन्हें कुछ टेस्ट मैच जरुर खेलने को मिला। उन्होंने पिछले साल दिसम्बर में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

#2 वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ माने जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली थी। अपने करियर के अंतिम दौरे पर 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें टीम में जगह मिल गयी थी लेकिन उन्होंने उसके बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

#1 वीरेंद्र सहवाग

क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भारत को कई बड़ी जीत दिलाई है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक और वनडे में दोहरा शतक भी दर्ज है।

उन्होंने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2013 में खेला था। इसके बाद उन्हें दोबरा टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने 2015 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला फेयरवेल मैच, नंबर दो सभी का पसंदीदा appeared first on Sportzwiki.