Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 मौके जब गेंदबाज ने मांकडिंग कर अपनी टीम को जीताया मैच, टॉप पर हैं भारतीय विश्वविजेता कप्तान

गेंद फेंकने के पहले नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को क्रीज से बाहर निकलने पर आउट करना ‘ मांकडिंग’ कहलाता है. वैसे तो यह विकेट मान्य है, लेकिन ओ उस समय गेंदबाज के सोच के ऊपर निर्भर करता है कि वह किस भावना के साथ गेंदबाजी कर रहा है. मांकडिंग करना और न करना ये गेंदबाज के सोच में चल रहे प्रश्न पर है.

सोमवार के रात किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रवि चंद्रन अश्विन ने राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को कुछ इस प्रकार से ही आउट किया.

हमे पहले भी ऐसे ‘मांकडिंग’ के उदहारण देखनें को मिले हैं. इनमे से कुछ तो महान खिलाड़ियों के द्वारा देखने को मिला.

आज हम आपकों दिखा रहे हैं ऐसे ही पांच मौके जब मांकडिंग की वजह से बल्लेबाज ने गंवाया अपना विकेट.

#5 आमिर कलीम बनाम मार्क चैपमैन 

 

न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर,मार्क चैपमैन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत हांगकांग से की. एशिया कप 2016 के क्वालिफायर मैच उन्हें हांगकांग के टीम में ओमान के खिलाफ हो रहे मैच में जगह मिली.

ओमान के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही हांगकांग की टीम जीत के करीब थी, उस समय क्रीज पर मार्क चैपमैन मौजूद थे और 7 गेंद पर 8 रन बना कर खेल रहे थे,जब उनको ओमान के बायें हाँथ के स्पिन गेंदबाज आमिर कलीम मांकडिंग तरीके से आउट कर ओमान को 5 रनों से जीत दिलाया.

#4 चार्ली ग्रिपिथ बनाम लान रेडपाथ 

 

सन् 1969 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया 360 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन वेस्ट इंडीज का कुछ और ही प्लान था.

रेडपाथ नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उनको ग्रिपिथ ने मांकडिंग तरीके से आउट कर इतिहास बनाने से रोक दिया.पहले मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बहुत अच्छा वापसी करते हुए सीरिज को 3 -1 से अपने नाम किया.

#3 कीमो पॉल बनाम रिचर्ड न्गावारवा 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हम बहुत सारे मांकडिंग के गवाह बनें हैं, लेकिन कभी वर्ल्ड कप में ऐसा देखनें को नही मिला.2016 के अंडर 19 वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हो रहे ग्रुप सी के मैच में,वेस्ट इंडीज के गेंदबाज किमो पॉल ने कुछ ऐसा ही किया.

दरअसल वेस्ट इंडीज के 226 रनों का पीछा कर रहे जिम्बाब्वे को अंतिम ओवर में जीत के लिए 3 रनों की आवश्यकता थी,जो भी टीम मैच जीतती वह अगले राउंड में जाती ऐसे में किमो पॉल ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज नगरवा को मांकडिंग कर टीम को जीत दिलाया. इस समय किमो पॉल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में है.

# 2 सचित्रा सेनानायके बनाम जोस बटलर 

जोस बटलर के साथ इससे पहले भी मांकडिंग हो चूके हैं, 5 साल पहले श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हो रहे 5 वनडे मैच की सीरीज का निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड एक समय स्कोर 170-6 था, लेकिन जोस बटलर और क्रिस जॉर्डन की साझेदारी से इंग्लैंड के मैच जीतने का चांस बन रहा था.

44वें ओवर ले कर आये सचित्रा सेनानायके ने ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर को मांकडिंग कर दिया, लेकिन रिप्ले में स्पष्ट हो रहा था, कि सेनानायके ने बटलर को चेतावनी दिया है. इस प्रकार सेनानायके ने बटलर को मांकडिंग कर श्रीलंका को जीत दिलाया.

#1 कपिल देव बनाम पीटर किस्टर्न 

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीत के 9 साल बाद 1992 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरिज के दुसरे मैच में  बल्लेबाज को मांकडिंग कर टीम को जीत दिलाने की कोशिस की. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 147 रनों पर आल आउट हो गयी. ब्रायन मैकमिल्न ने 4 विकेट लेकर भारत की पारी को सस्ते में समेत दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरुआत तो खराब की. उनका ओपनर बल्लेबाज जल्दी आउट हो गया. नौवें ओवर में जब केप्लर वेसल्स और पीटर क्रिस्टन बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी कपिल देव ने क्रिस्टन को मांकडिंग कर दिया, लेकिन अफ्रीका यह मैच जीतने में सफल रहा और सीरीज 5-2 से अपने नाम किया.

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post 5 मौके जब गेंदबाज ने मांकडिंग कर अपनी टीम को जीताया मैच, टॉप पर हैं भारतीय विश्वविजेता कप्तान appeared first on Sportzwiki.