Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जो इस समय आईपीएल में होते तो विराट और धोनी से भी ज्यादा होते खतरनाक

टी-20 क्रिकेट का फीवर इस समय लोगों को चढ़ा हुआ है, प्रत्य़ेक व्यक्ति टी-20 क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहता है, इसमें कई नये खिलाड़ियों का जन्म भी होता है. आज हम ऐसे ही कुछ पुराने खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो अपनी इस शैली से ही मैच खेलते थे, कहा जाे तो ये खिलाड़ी इस समय के टी-20 स्पेशलिस्ट थे.

पांच क्रिकेटर जो अपने समय के रहे है टी-20 स्पेशलिस्टः

बिशन सिंह बेदीः

टी-20 क्रिकेट की शुरुआत में कहा जाता था कि ये खेल स्पिनरों के लिए काल बनकर आएगा, लेकिन विगत वर्षो में ये देखने को मिला है कि स्पिनरों ने मैच को जीताने में अहम योगदान दिया है. बिशन सिंह बेदी पूर्व भारतीय कप्तान रहे हैं. इनका बेस्ट आलराउंडरों में नाम नामित  है.

वह 3.54 की औसत से गेंदबाजी कर विपक्षी टीम की बखिया उधेड़ने में लगे रहते है. इन्होंने 10 वनडे मैच खेले है. इस समय बिशन सिंह बेदी टी-20 क्रिकेट में अपनी गेंदो से कहर बरपाते हुए नजर आते हैं.

कर्टली एम्ब्रोसः

कर्टली एम्ब्रोस जो कि पेशर थे, लंबे कद के कर्टली एम्ब्रोस जो अपनी गेंदो से बल्लेबाजों को परेशान करते थे. उस समय पार्टनरशिप तोड़ने के लिए एम्ब्रोस का उपयोग किया जाता था.

गेदबाजी में मिश्रण कराकर गेदबाजी कराना इनकी कला थी. डेथ ओवरों में गेदबाजी के शहंसाह माने जाते थे. एम्ब्रोस की वनडे में इकॉनमी रेट 3.48 थी, और वह निश्चित रूप से टी 20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित होते.

वसीम अकरमः

वसीम अकरम ने कहा था कि अगर वह आईपीएल के बारे में जानते होते तो अपने क्रिकेट करियर को और आगे खींच देते. हालाँकि, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि पाकिस्तानी पेसर काल्पनिक रूप से सर्वश्रेष्ठ टी 20 खिलाड़ी हो सकते हैं.

यह प्रारूप उनके खेलने के दिनों में मौजूद नहीं था. इनके अंदर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता थी. इस समय अगर वह आईपीएल टीम में किसी भी टीम का हिस्सा होते तो वह टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर दे सकते थे. डेथ ओवरों में गेंदबाजी कराने में माहिर खिलाड़ी विकेट भी ले जाता था.

पेसर्स इन दिनों एक पारी के अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को धोखा देने के लिए धीमी गति से डिलीवरी और कटर पर अधिक भरोसा करते हैं. हालांकि अकरम के पास एकदिवसीय मैचों में 3.89 की इकॉनमी थी, जिसके बदौलत क्रिकेट की दुनिया में उनका नाम आदर से लिया जाता है. इसके अलावा वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे.

विवियन रिचर्डसः

विवियन रिचर्डस जो कि अपने समय के सबसे विस्फोटक खिलाड़ी जाने जाते है, ये जब क्रीज पर मौजूद होते थे तो गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में ड़र लगा रहता था. क्योंकि वह किसी भी खिलाडी को बख्सने के मूड में नहीं होते थे. इन्होंने 90.4 की औसत से रन बनाए. जो किसी भी बल्लेबाज के लिए इस दौर में किसी सपने से कम नहीं होगा.

कपिल देवः

इस समय आंद्रे रसेल को  टी -20 प्रारूप में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी माना जाता है. लेकिन उस समय के दौर में कपिल देव ऐसे खिलाड़ी थे. ये एक बेहतर स्विंग गेंदबाज थे. वह अपनी गेंदो के साथ साथ बल्लेबाजी में आक्रामकता दिखाते थे.

विश्व कप विजेता कप्तान मैदान पर बहुत फिट, तेज और फुर्तीले थे और खेल के तीनों पहलुओं में बेहद मजबूत होने के कारण उन्हें टी 20 क्रिकेट में अलग ही पहचान मिलती.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जो इस समय आईपीएल में होते तो विराट और धोनी से भी ज्यादा होते खतरनाक appeared first on Sportzwiki.