इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। वहीं अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही किंग्स इलेवन पंजाब अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। टीम अभी तक सिर्फ एक बार फाइनल में पहुँच पाई है।
आईये आपको 5 कारण बताते हैं क्यों किंग्स इलेवन पंजाब पहली बार आईपीएल विजेता बन सकती है।
5. बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे मजबूत कड़ी उसके सलामी बल्लेबाज हैं। टीम के पास केएल राहुल, क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल जैसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं।
राहुल ने पिछले आईपीएल में 650 से ज्यादा रन रन बनाये थे। क्रिस गेल में अभी शानदार फॉर्म में चल रही है। इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला चला तो कोई भी गेंदबाजी पंजाब को नहीं रोक सकती।
4. विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ी कम
इस साल विश्व कप है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के खिलाड़ी मई की शुरुआत में ही वापस चले जायेंगे। पंजाब की टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जो इन देशों की विश्व कप टीम का हिस्सा हो सकता है।
सिर्फ डेविड मिलर ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप के लिए वापस जा सकते हैं। वहीं अन्य टीमें के कई बड़े खिलाड़ी वापस चले जायेंगे। पंजाब को इसका काफी फायदा मिल सकता है।
3. शानदार भारतीय खिलाड़ी

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम युवा भारतीय खिलाड़ी से भरी है। उसके पास केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, प्रभसिमरन सिंह और अंकित राजपूत जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
इसका टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके पास अब अनुभव भी हो गया है और इसी वजह से किंग्स इलेवन आईपीएल जीत सकती है।
2. खतरनाक मध्यक्रम

आईपीएल की इस नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोईसिस हेनरिक्स और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन जैसे मध्यक्रम के विस्फोटक खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
इसके अलावा उनके पास डेविड मिलर पहले से मौजूद हैं। यही वजह है कि पंजाब पहली बार आईपीएल की विजेता बन सकती है।
1. मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज

किंग्स इलेवन पंजाब अगर आईपीएल 2019 अपने नाम करती है तो उसमें स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान होगा। टीम के पास रविचंद्रन अश्विन और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज पहले से है।
इस साल नीलामी में उन्होंने 8.4 करोड़ की बोली लगातार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खरीदा है। वरुण ओवर में 6 तरीके की गेंद फेंक सकते हैं और इसी वजह से किंग्स इलेवन पंजाब को हराना काफी मुश्किल होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 5 कारण क्यों किंग्स इलेवन पंजाब पहली बार जीत सकती है आईपीएल की ट्रॉफी appeared first on Sportzwiki.