Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास, 7 विकेट से दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन सात विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। अफगानिस्तान को पहली पारी के आधार पर 142 रन की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी खेलने उतरी आयरलैंड टीम रशीद खान के पंजे के आगे 288 रन ही बना सकी।

दूसरी पारी के आधार पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 146 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे अफगानिस्तान ने चौथे दिन तीन विकेट होकर हासिल कर लिया। एहसानुल्लाह जानत नाबाद 65 और रहमत शाह ने 75 रन का अहम योगदान दिया। यह अफगानिस्तान टीम की पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले भारत से भी अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट खेला था जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा था।

राशिद का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के प्रसिद्ध गेंदबाज राशिद खान ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। राशिद खान के नाम टिम साउदी के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी साझा कर लिया है। वो तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट में भी पांच विकेट झटके है। वहीं कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने ये कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ किया था। यही नहीं वह तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी और दुनिया के 9वें गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़े:-

आतंकी हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम लौटी स्वदेश, अब ब्रेक लेने के मूड में

इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड

लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर



Herald