Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नागपुर में 8 रन से जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया जीत का चौका 

नागपुर 
टीम इंडिया ने नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 8 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। मैच के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद में विजय शंकर ने जम्पा को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत कर भारतीय टीम को जीत दिलाई।

50वां ओवर: 
8 रन के अंतर से जीती टीम इंडिया। रोमांचक मैच में मिली शानदार जीत। 
तीसरी गेंद पर विजयशंकर ने जम्पा को आउट कर जिताया मैच। 
दूसरी गेंद पर नाथन लॉयन ने लिए 2 रन। 4 पर 9 की जरूरत। 
विजय शंकर को मिला है आखिरी ओवर। पहली गेंद में स्टॉइनिस को किया पगबाधा आउट कर दिया 9वां झटका। 5 गेंदों में अब 11 की जरूरत। 

49वां ओवर: 
आखिरी गेंद पर नाथन लॉयन को मिला चौका। आखिरी ओवर में अब 11 रनों की जरूरत। 
5वीं गेंद पर स्टॉइनिस ने बटोरा 1 रन। 7 गेंदों में अब 15 की जरूरी। 
चौथी गेंद पर लॉयन ने जुटाया 1 रन। 8 गेंदों पर अब 16 की जरूरत। रोमांचक बना हुआ है मैच। 
तीसरी गेंद पर स्टॉइनिस ने लिया सिंगल। 9 पर 17 की जरूरत। गेंद का सामना करेंगे नाथन लॉयन। 
दूसरी गेंद पर दो रन बटोर स्टॉइनिस ने जड़ा अर्धशतक। जीत के लिए 10 गेंदों में चाहिए 18 रन। 
मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर नहीं दिया कोई रन।