Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : करुण नायर की शानदार पारी के दम पर कर्नाटक ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

इनदिनों देश में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेला जा रहा है. ग्रुप बी का एक मुकाबला कर्नाटक और दिल्ली के बीच खेला गया. रविवार 10 मार्च को खेले गए ग्रुप बी के इस मुकाबले को कर्नाटक की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया है और टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत का एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

दिल्ली टीम बना पाई मात्र 109 रन 

कर्नाटक की टीम ने इस मैच का टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 109 रन ही बना पाई है.

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 37 रन की पारी नितीश राणा ने खेली. वहीं टीम के लिए ललित यादव ने 40 गेंदों पर 30 रन बनाये. दिल्ली के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए है.

कर्नाटक के लिए वी कौशिक ने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. वहीं केसी करिप्पा ने भी 3 विकेट हासिल किये.

मात्र 2 विकेट खोकर कर्नाटक ने लक्ष्य किया हासिल 

जवाब में इस लक्ष्य को कर्नाटक की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. कर्नाटक ने इस लक्ष्य को 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने 47 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. वहीं करुण नायर ने 23 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया.

कर्नाटक की टीम को अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 4 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त हुए हैं और 12 अंको के साथ वह टॉप पर बरक़रार है.

कर्नाटक की टीम को अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है. जहां उसने पहले राउंड के लगातार 7 मैच जीते थे. वहीं दूसरे राउंड की लगातार 3 मैच जीत लिए है. कर्नाटक की टीम ख़िताब की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक है. कर्नाटक की टीम पहले भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकी है. इस बार भी वह यही करना चाहेगी.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : करुण नायर की शानदार पारी के दम पर कर्नाटक ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.