Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्ताक अली ट्रॉफी : विदर्भ ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया

इंदौर, 8 मार्च: विदर्भ ने शुक्रवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के ग्रुप-बी के मैच में दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया।

विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को 16.2 ओवरों में 83 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर इस आसान से लक्ष्य को 8.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विदर्भ के लिए जितेन शर्मा ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। जितेन के रूप में ही विदर्भ ने एक मात्र विकेट खोया। अथर्व ताइदे 35 और शलभ श्रीवास्तव आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले विदर्भ के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाज का विकेट पर पैर जमाना मुश्किल कर दिया। दिल्ली के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। हितेन दलाल ने 42 और पवन नेगी ने 18 रन बनाए।

विदर्भ के लिए उमेश यादव, श्रीकांत वाघ, यश ठाकुर, अक्षय करनेवार ने दो-दो विकेट लिए। ताइदे को एक सफलता मिली।

The post मुश्ताक अली ट्रॉफी : विदर्भ ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.