Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने पर हो गया था डिप्रेस, इस शख्स की वजह से शुरू कर पाया दोबारा करियर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की टीमों ट्रॉफी अपने नाम की है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र कप्तान हैं। इसके बावजूद धोनी ने अपने करियर में कई बार बुरा वक्त भी देखा है और उनपर सवाल भी उठे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी की भूमिका बताई है।

फिक्सिंग में आया था नाम

आईपीएल फिक्सिंग में चेन्नई सुपर किंग्स के का नाम काफी उछला था। इसमें टीम के प्रिन्सिपल पर धोनी के करीबी गुरुनाथ मय्यपन का नाम काफी तेजी से उछला था और उसके खिलाफ सबूत भी थे।

हालाँकि, महेंद्र सिंह धोनी को क्लीन चिट मिल गया लेकिन टीम को दो सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस दौरान पहले सीजन से चेन्नई टीम के कप्तान रहे धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम से जुड़ना पड़ा।

पत्नी की तारीफ की

महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी। इसके बाद से साक्षी लगातार मैदान के दौरान मैदान पर देखी जाती है। रोर ऑफ़ द लायन में उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी की तारीफ में कहा

“मुझे लगता है कि मेरे क्रिकेट में साक्षी का योगदान अपने तरीके से बहुत महत्वपूर्ण है, हर जगह वह अपने तरीके से साथ रहती है। मुझे हमेशा लगा कि हमेशा वहाँ थी।”

आईपीएल की कर रहे तैयारी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 12वें संस्करण की तैयारी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उनकी कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

चेन्नई ने पिछले साल दो साल के बैन के बाद वापसी करते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था। इसमें धोनी ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया था। इस साल उनका फॉर्म काफी नीचे गया है लेकिन फिर वह अपनी टीम को विकेट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी ने कहा स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने पर हो गया था डिप्रेस, इस शख्स की वजह से शुरू कर पाया दोबारा करियर appeared first on Sportzwiki.