Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के इस रिकॉर्ड के बराबरी पर पहुंचे रविन्द्र जडेजा, बनाई दिग्गजों के बीच जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे मैच में एक बार फिर रविन्द्र जडेजा को मौका मिला. इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. भारत की पूरी टीम 250 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 116 रन बनाए. कोहली के बाद विजय शंकर ने 46 रनों की पारी खेली.

जिसके लिए उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का मारा. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. एडम जाम्पा को दो विकेट मिले. नाथन कुल्टर नाइल, ग्लेन मैक्सवेल और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला. इस मैच में रविन्द्र जडेजा 21 रन 40 गेंदों में बनाया. इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया.

कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचे जडेजा 

जडेजा भारत के सिर्फ तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं. उनसे पहले कपिल देव और सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा किया था. अपनी कप्तानी में भारत को 1983 में पहली बार वनडे विश्व कप खिताब जीताने वाले कपिल देव के नाम 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट दर्ज हैं.

सचिन तेंदुलकर का रहा है ये रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम 436 वनडे में 18426 रन और 154 विकेट दर्ज हैं. रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में 2000 रन और 150 विकेट का आंकड़ा हासिल करने वाले दुनिया के 26वें ऑलराउंडर हैं. भारत के लिए अब तक इस खिलाड़ी ने खेले गए 149 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में रवींद्र जडेजा के नाम 2000 रन और 171 विकेट लिए हैं.

विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में खुद को साबित करने के लिए लगातार मौके दिए जा रहे हैं. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद इस खिलाड़ी को टीम  में लाया गया. अब देखना होगा इस खिलाड़ी का चयन विश्व कप के लिए टीम में होता है या नहीं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के इस रिकॉर्ड के बराबरी पर पहुंचे रविन्द्र जडेजा, बनाई दिग्गजों के बीच जगह appeared first on Sportzwiki.