26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का पांचवा लीग मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत लिया था और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किये थे. इस मैच को जीतने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की थी.
जीत के बाद चेन्नई ने मनाया केदार जाधव का जन्मदिन

बता दें, कि चेन्नई सुपर किंग्स को जिस दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली थी. उसी दिन टीम के स्टार खिलाड़ी केदार जाधव का भी जन्मदिन था. जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने केदार जाधव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया. केदार को सुरेश रैना, एमएस धोनी सहित सभी खिलाड़ियों ने जमकर केक लगाया.
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान धोनी ने दी सुरेश रैना को गाली

केदार जाधव के बर्थडे सेलिब्रेशन में एमएस धोनी ने सुरेश रैना को गाली दे डाली. दरअसल, जब केदार जाधव को काफी ज्यादा केक लग गया था, तो सुरेश रैना तौलिया लेकर केदार पर लगे केक को साफ़ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान धोनी ने कहा, “ऐसा ही ह**** लोंडे होते है, जो पहले केक लगाते हैं और बाद में साफ़ करते हैं.”
मनीष पांडे और खलील अहमद को भी दे चुके हैं गाली

यह पहला मौका नहीं है, जब एमएस धोनी ने अपने साथी खिलाड़ी को गाली दी हो, वह पहले भी मनीष पांडे और खलील अहमद को गाली दे चुके हैं.
साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच के दौरान धोनी ने मनीष पांडे को भी गाली दी थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में भी धोनी ने युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को गाली दी थी. इन दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हुए थे.
धोनी को लेकर कहा जा सकता है, कि उन्हें गालियाँ देने की आदत है, हालाँकि, धोनी जैसे लैजेंड खिलाड़ी जिनके करोड़ो प्रशंसक है, उन्हें यह शोभा नहीं देता है.
यहाँ देखें घटना का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) March 28, 2019
आप इस वीडियो के शुरूआती कुछ सेकेंडो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे सुरेश रैना जब केदार जाधव का केक साफ़ कर रहे थे, तो एमएस धोनी ने कैसे उन्हें अपशब्द कह दिए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : केदार जाधव के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ कुछ ऐसा, कि धोनी ने सुरेश रैना को दी गाली appeared first on Sportzwiki.