Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युसूफ पठान ने विराट, धोनी और रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया आईपीएल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

बॉल के साथ छेड़झाड़ के मामले में लगे बैन के बाद आईपीएल से  क्रिकेट  में वापसी कर रहे डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए युसूफ पठान ने कहा कि वह इस खेल के बड़े मनोरंजक खिलाड़ी है . पठान ने कहा कि वो इस बार आईपीएल में शानदार प्रर्द्शन करते हुए हैदराबाद को दोबारा खिताब  जीतने की तरफ़ ले जायेंगे . ये बात उन्होंने शानिवार को कोलकाता में कही .

पिछले वर्ष भी टीम से जुड़े हुए थे वार्नर

पठान ने बताया की वार्नर भले ही पिछली बार टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वो हमेशा टीम का मनोबल बढ़ाते रहते थे . टीम जीते या टीम हारे वो हमेशा टीम के खिलाड़ियों से बात करके उनमे नई जोश भरते रहते थे . ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज वार्नर आईपीएल मे हमेशा से ही अच्छा खेलते हुए आये है .

ऑरेंज आर्मी के इस खिलाड़ी को पिछली बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बॉल से हुए छेड़झाड़ के बाद आईपीएल से बैन कर दिया था .

आईपीएल मे बोलता है वार्नर का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर बल्लेबाज का बल्ला हमेशा से ही आईपीएल में बोलता आया है .2016 में वार्नर ने 848 रन बना कर अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जिताया था . 2017 में हुए आईपीएल में भी वार्नर ने 641 रन बना कर टीम को प्लेऑफ में प्रवेश दिलाया था . वार्नर आईपीएल मे अभी तक 4000 से भी ज्यादा रन बना चुके है

पठान और वार्नर एक साथ एक टीम में  अभी तक कभी नहीं खेले है . पठान पिछली सीजन में ही हैदाराबाद की टीम से जुड़े थे और उस सीजन में बैन के कारण वार्नर हैदाराबाद के लिए नहीं खेल पाए थे .

धवन की जगह भी भरनी होगी हैदराबाद को

वार्नर के साथ ओपनिग करने वाले धवन इस बार हैदराबाद के लिए नहीं खेल रहे है . अब देखना होगा कि इस सीजन में वार्नर के साथ ओपनिग करने कौन उतरता है .

पठान ने बताया की केन विलियम्सन इस बार भी टीम के कप्तान रहेंगे, जिन्होंने पिछली वर्ष टीम को फ़ाइनल तक पहुंचाया था.

पठान ने बताया की वो अपनी गेंदबाजी पर मुरलीधरन के साथ काम कर रहे है और इस बार वो आईपीएल मे गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युसूफ पठान ने विराट, धोनी और रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया आईपीएल का सबसे बड़ा खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.