Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने बनाया अब तक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, नीदरलैंड के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

इंग्लैंड और विंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला गया. टाॅस जीतकर विंडीज ने इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. शुरुआत में इंग्लैंड की टीम के 4 विकेट 32 रन पर ही गिर गए. इस समय इंग्लैंड की टीम संकट में फंसी हुई नजर आ रही थी. इसके बाद जो रुट ने पारी के संभाला.

सैम बिलिंग्स ने खेली जोरदार पारी 

सैम बिलिंग्स के 47 गेंदो पर ताबड़तोड़ 87 रन की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवर में 182 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम मात्र 45 रनों पर ही ढेर हो गई. वेस्टइंडीज टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुँच सके. सिमरोन हेटमायर ने 10 और कार्लोस ब्रेथवेट ने 10 रन बनाए.

बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा. सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 5 और शाई होप ने 7 रन बनाए. डरेन ब्रावो और कप्तान जेसन होल्डर जीरो पर आउट हुए.

वेस्टइंडीज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया

इसके साथ ही वेस्टइंडीज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. टी-20 क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया ये दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड ने 39 रनों का स्कोर बनाया था, जोकि टी-20 इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है.

विंडीज टीम ने ही पाक के खिलाफ 60 रन का छोटा स्कोर पाक की धरती पर ही कराची में ही बनाया. विंडीज टीम का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है. इस मैच में तो विंडीज के खिलाड़ियों की ये स्थिति थी कि वह आयाराम, गयाराम की तरह पवेलियन की तरफ जा रहे थे. इसके पहले 2015 में नेपाल ने बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 53 रन का छोटा स्कोर बनाया.

विंडीज ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच को गंवाते ही सीराज को भी गंवा दिया. इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. वह तीसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वेस्टइंडीज ने बनाया अब तक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, नीदरलैंड के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी appeared first on Sportzwiki.