Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट में विराट कोहली की बादशाहत को इस दिग्गज से खतरा, देखें कौन किस स्थान पर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बदौलत कीवी टीम ने पारी और 52 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। इस मैच के बाद आईसीसी ने नई खिलाड़ियों की रैंकिंग घोषित कर दी है। इसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को काफी फायदा हुआ है।

केन विलियमसन को फायदा

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस मैच में शानदार दोहरा शतक बनाया। इस वजह से उन्हें टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में खासा फायदा हुआ है। विलियमसन के अब 915 रेटिंग पॉइंट हो गये हैं और वह विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 900 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल किये हैं। अब वह नंबर एक पर काबिज विराट कोहली से मात्र 7 पॉइंट पीछे हैं और इस सीरीज में अभी दो मैच बाकी भी हैं।

अन्य बल्लेबाजों को भी फायदा

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज जीत रावल और टॉम लेथम ने भी इस मैच में जबरदस्त शतकीय पारी खेली। 161 रनों की शानदार पारी खेलने वाले टॉम लेथम को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह अब 11वें स्थान पर हैं।

उनके साथी बल्लेबाज जीत रावल का यह पहला टेस्ट शतक है। भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने 132 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिए लेथम के साथ 254 रन जोड़े। उन्हें 5 पायदान का फायदा हुआ है और वह अब 33वें स्थान पर हैं।

इन्हें भी हुआ फायदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने मैच की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। इसी वजह से वह अब रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुँच गये हैं। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इक़बाल 11 पायदान की छलांग लगातार 25वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

न्यूजीलैंड के लिए नीचे आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले कॉलिन डे ग्रैंडहोम को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। अब वह 60वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट में विराट कोहली की बादशाहत को इस दिग्गज से खतरा, देखें कौन किस स्थान पर appeared first on Sportzwiki.