इस समय न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने पहली बार टेस्ट मैच में अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज तक उसकी टीम नहीं बना पाई थी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड ने ने पहली बार 700 से ज्यादा रन बनाकर टेस्ट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 715 रन बनाकर घोषित करने का फैसला किया है।
इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 234 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और इस मैच को बहूत ही बड़े अंतर से जीत सकती है। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट पर 715 बनाकर 7वीं ऐसी टीम बनी है जो 700 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुई है। अगर टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की बात करें तो इस लिस्ट में श्रीलंका पहले स्थान पर है।
श्रीलंका ने अब तक 6 बार 700 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्टइंडीज 4-4 बार 700 से ज्यादा रन बनाए है। इसके बाद इंग्लैंड ने तीन बार और पाकिस्तान दो बार 700 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल हुई है। इसके साब अब तक टेस्ट क्रिकेट में 24 बार 700 से ज्यादा रनों की पारी खेली गई है। न्यूजीलैंड की ओर से तीन खिलाड़ियों जीत रावल, टॉम लाथम और कप्तान केन विलियम्सन ने शतक लगाकर टीम को 700 रनों की तरफ धकेला है।
Herald