Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एस्टन टर्नर की तारीफ़ करते हुए विराट कोहली के इस फैसले को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार

भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गये वनडे सीरीज के चौथे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन कंगारू टीम ने इसे 13 गेंद बाकि रहते आसानी से अपने नाम कर लिया। उनकी जीत में उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एश्टन टर्नर ने अहम भूमिका निभाई।

एश्टन टर्नर की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरा वनडे खेल रहे एश्टन टर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। उनकी तारीफ में इस मैच के शतकवीर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा

“एश्टन एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से बिग बैश लीग में क्या किया है, यह सभी ने देखा है। हमें पता था कि वह कर सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने बुमराह के खिलाफ खेला वह काफी आश्चर्यजनक था। यह पारी उन्हें आगे के लिए काफी आत्मविश्वास देगी।

विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण

गत विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ महीनों से बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाई है। इसी वजह से विश्व कप में कोई उन्हें लेकर बात नहीं कर रहा। इस जीत के बाद विश्व कप को लेकर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा

“मेरी भावना का वर्णन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। यह मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा मैच था। यह जीत हमें विश्व कप से पहले काफी आत्मविश्वास देगा। मुझे खुशी है कि मैंने जीत में योगदान दिया। हम इस चेस से काफी आत्मविश्वास लेंगे।

गेंदबाजी मुश्किल थी

Related image

मोहाली के मैदान पर काफी ओस थी और इसी वजह से स्पिन गेंदबाजों को ग्रिप करने काफी परेशानी हो रही थी। पीटर हैंड्स कॉम्ब सहित ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया। इस बारे में पीटर हैंड्स कॉम्ब ने कहा

“ओस ने निश्चित रूप से भारत के कलाई के स्पिनरों (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। उनके लिए परिस्थितियाँ कठिन हो गईं। वे बहुत अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन मुझे लगता है कि आज, हमने उन्हें बहुत अच्छा खेला।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एस्टन टर्नर की तारीफ़ करते हुए विराट कोहली के इस फैसले को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.