खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक पर बने हुए हैं, लेकिन दुनिया के इस दिग्गज खिलाड़ी के नम्बर वन के ताज पर खतरा मंडराने लगा है।
मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेटर ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली की रैंकिंग को ये खतरा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से हैं जो उनके काफी करीब पहुंच गए हैं। कीवी कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय कप्तान से नम्बर वन का ताज छीन सकते हैं।
धोनी आज हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि, इस शानदार क्लब में होंगे शामिल
केन विलियम्सन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नाबाद 200 रन की पारी खेल भारतीय कप्तान के करीब पहुंच गए हैं। इस दोहरी शतकीय पारी से विलियम्सन को 18 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ।
कीवी कप्तान के अब 915 अंक हो गए हैं और वह भारतीय कप्तान विराट कोहली (922 अंक) से केवल सात अंक पीछे हैं। केन विलियम्सन को अभी बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच खेलने हैं और उनके पास विराट से आगे निकलने का मौका है। वहीं विराट कोहली की बात की जाए तो वह अभी लगभग पांच महीने तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।
आईसीसी रैंकिंग में नम्बर एक गेंदबाज बनी झूलन गोस्वामी, अब इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर
विलियम्सन ने अपने देश की ओर से सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया लिया है। इससे पहले महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 909 अंक हासिल किए थे।