Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली ने बोल दी ऐसी बात कि...

खेल डेस्क। भारतीय टीम को भले ही पांच मैचों की वनडे शृंखला में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इस हार से विश्व कप के लिए उनकी टीम के आत्मविश्वास पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए तैयार है।

हिटमैन रोहित ने अंतिम वनडे मैच में हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के बाद वनडे शृंखला में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम का बचाव करते हुए इसे संतुलित बताया है। टीम इंडिया को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए निर्णायक मुकाबले में 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे शृंखला भी गंवानी पड़ी थी।

एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देने वाले हैं सौरव गांगुली, इस आईपीएल टीम के साथ किया करार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इस वनडे सीरीज को आईसीसी विश्वकप से पहले तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा था। टीम इंडिया के कप्तान विराट ने भरोसा जताया है कि कंगारू टीम के खिलाफ मिली हार के बाबजूद टीम के आत्मविश्वास पर असर नहीं पड़ेगा और वह वनडे विश्वकप के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि इस हार के साथ टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी घबराया नहीं है, हमारा सपोर्ट स्टाफ भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली इस हार से परेशान नहीं है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तिम वनडे में रोहित शर्मा के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका था।