चेन्नई सुपर किंग्स 4 साल के बाद चेपॉक स्टेडियम में खेलने को तैयार हो गयी है . आईपीएल के १२वे सीजन के पहले मैच में चेपॉक स्टेडियम में बैंगलोर और चेन्नई की टीम आमने -सामने होंगी ये मैच 23 मार्च को खेला जायेगा . विराट कोहली और धोनी को एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आने वाले है .
आईपीएल में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीम है चेन्नई

आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स है . प्रशंसक के मामले मे चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे बड़ी टीम मानी जाती है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की 2 साल का बैन झेलने के बाद भी उसके प्रशंसको की संख्या मे कोई कमी नहीं आई बल्कि उसके फैन बड़ते ही गये और सबसे बड़े फैन बेस वाली टीम बना दिया
चेन्नई की टीम ने भी अपने फैन्स के लिए ही पिछले वर्ष खुले बस में बैठ कर स्टेडियम का सफ़र तय किया था . उस समय चेन्नई के कप्तान धोनी को देखने के लिए भारी संख्या मे भीड़ उमड़ आई थी .
अभ्यास मैच देखने के लिए भी आते है प्रशंसक

पिछले वर्ष बैन खत्म होने के बाद आई चेन्नई की टीम ने ये फैसला लिया था की अभ्यास मैच देखने के लिए भी फैन्स को स्टेडियम में आने दिया जायेगा . जिसके बाद अभ्यास मैच के समय भी पूरा स्टेडियम फैन्स से भरा हुआ था जो चेन्नई टीम की लोकप्रियता को बताने के लिए काफ़ी है .
चेन्नई की टीम पर 2015 में 2 वर्ष का बैन लगा दिया गया था इस लिए चेन्नई की टीम 2016 और 2017 में आईपीएल नहीं खेल पाई थी .
पिछले सीजन में चेपॉक मे केवल एक मैच खेला गया था

पिछले वर्ष आईपीएल मे चेन्नई की वापसी तो हुई लेकिन चेपॉक स्टेडियम मे केवल एक मैच ही खेला गया था . चेन्नई में पिछले वर्ष पानी के कमी के कारण सिर्फ़ एक मैच ही खेला गया था जिसमे चेन्नई की टीम ने जीत दर्ज की थी . पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने पुणे को अपना घरेलू मैदान बनाया था . इस बार आईपीएल के चेन्नई मे वापसी से चेन्नई के फैन्स बहुत ज्यादा खुश है .
The post आईपीएल की चेन्नई में वापसी, लंबे समय बाद सुपर किंग्स चेपॉक में खेलने को तैयार appeared first on Sportzwiki.