Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस सीजन मुम्बई इंडियंस के सभी मैचों में ओपनिंग करेंगे रोहित

मुंबई, 19 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस सीजन में वह अपनी टीम के लिए सभी मैचों में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। लेकिन इस सीजन को लेकर उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह इस साल सभी मैचों के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

रोहित ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बल्लेबाजी को लेकर मेरी सोच बिल्कुल साफ है। मैं पहले भी मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुका हूं और पारी की शुरुआत भी कर चुका हूं। टीम को जहां जरूरत होगी मैं वहां पर खेलने के लिए तैयार कहूं।” 

उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि मैंने पहले कहा कि टीम को मेरी जिस नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत होगी, मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। लेकिन इस साल मैं आईपीएल के सभी मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा। मैं भारत के लिए ओपनिंग ही करता हूं और मैंने इसी स्थान पर खेलते हुए मैंने सफलता हासिल की है।”

मुंबई इंडियंस को लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है।

The post इस सीजन मुम्बई इंडियंस के सभी मैचों में ओपनिंग करेंगे रोहित appeared first on Sportzwiki.