इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच कल दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला गया। मेहमान टीम ने मेजबान भारत को पांचवें वनडे में 35 रन से हरा कर 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 272 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 237 रन पर ऑलआउट हो गई।
बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब भाजपा की ओर से लड़ने जा रहा है इस सीट से लोकसभा चुनाव!
इसी बीच आपको बता दें कि टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के लिए दिल्ली में खेला गया अंतिम वनडे मैच बहुत खास रहा है। रविंद्र जडेजा ने एक खास रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। जडेजा ने ही अंतिम वनडे मैच में भारत को पहली सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की थी।
भारत के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कंगारू टीम के कप्तान को बोल्ड कर फिरोजशाह कोटला मैदान में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। आपको बता दें कि जडेजा का कोटला मैदान में सबसे ज्यादा इस मैच से पहले विकेट लेने का रिकॉर्ड 7 था। लेकिन जडेजा ने फिंच को आउट कर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 8 पहुंचा दी। इसी के साथ जडेजा ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, अजित अगरकर और कैरेबियाई के गेंदबाज केमार रोच को पीछे छोड़ दिया। हरभजन, अजित अगरकर और केमार रोच के नाम इस मैदान में सात-सात विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, जडेजा के नाम अब इन तीनों से ज्यादा आठ विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।