Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप टीम में ऋषभ पंत को जगह देने के पक्ष में नहीं हैं सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों सभी फॉर्मेट में अपनी जगह बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट से प्रभाव छोड़ने वाले ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया है, वो बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे।

ऋषभ पंत क्या बना पाएंगे विश्व कप स्क्वॉड में जगह?

ऋषभ पंत ने अब तक वैसे तो केवल 3 वनडे मैच ही खेले हैं लेकिन जिस तरह से उनकी काबिलियत है उससे तो ये साफ है कि उनमें भविष्य के एक बड़े सितारें की झलकिया देखी जा रही है।

युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए सबसे बड़ी और खास नजरें आने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर है। ऋषभ पंत की जगह को लेकर अभी निश्चितता तो नहीं है,

सौरव गांगुली ऋषभ पंत की जगह को लेकर नहीं है निश्चित

लेकिन वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उन्हें भारत के भविष्य का खिलाड़ी मानते हैं। सौरव गांगुली ने हमेशा ही ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है।

जब सौरव गांगुली से ऋषभ पंत के विश्व कप की टीम में जगह बनने या नहीं बनने पर सवाल किया तो उनका मानना है कि वो इस बात को लेकर फिलहाल तो निश्चित नहीं है लेकिन दादा पंत को भविष्य के खिलाड़ियों में से एक मानते हैं।

पंत विश्व कप टीम में फिट होंगे या नहीं, नहीं जानता- सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा कि “उसे इसमें फिट तो होना चाहिए, मैं नहीं जानता कि वो इस समय इसमें(विश्व कप स्क्वॉड) फिट हो पाएंगे या नहीं लेकिन वो निश्चित रूप से भविष्य के खिलाड़ी हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह तरजीह दी गई। इस बात को लेकर दादा ने कहा कि “कार्तिक वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, तभी वे निश्चित रूप से उसे विकल्प के तौर पर विचार नहीं कर रहे हैं। ये निर्भर करता है कि चयनकर्ता क्या चाहते हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप टीम में ऋषभ पंत को जगह देने के पक्ष में नहीं हैं सौरव गांगुली appeared first on Sportzwiki.