भारतीय क्रिकेट टीम के दागी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को रविवार को एक बड़ी राहत मिली है। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एस श्रीसंत पर बीसीसीआई के द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया है। और साथ ही बीसीसीआई को इस फैसले पर पुर्नविचार करने को कहा है।
शांताकुमारन श्रीसंत से सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध, परिवार में है खुशी
रविवार को शांताकुमारन श्रीसंत के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर दिल्ली में स्थित सुप्रीम कोर्ट में सुनवायी हुई। इस सुनवायी पर श्रीसंत के साथ ही उनके पूरे परिवार की नजरें लगी हुई थी।

ऐसे में जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो एस श्रीसंत को मानों एक जीवनदान मिल गया हो और उन पर से आजीवन प्रतिबंध हटा दिया। अपने पति एस श्रीसंत पर ये प्रतिबंध हटने के साथ ही उनकी पत्नि भुवनेश्वरी ने केरल में कोच्चि स्थित मंदिर पर पूजा-अर्चना की।
श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने कही बड़ी बात, आखिरकार मिल गया न्याय
कोच्चि में अपनी बेटियों के साथ पहुंची भुवनेश्वरी अपने पति श्रीसंत को रविवार को हुई सुनवायी के दौरान सुप्रीम कोर्ट से आजीवन प्रतिबंध हटाने के बाद उनकी मदद करने वाले हर किसी की शुक्रिया अदा किया।

भुवनेश्वरी ने कहा कि
“आखिरकार उन्हें न्याय मिल गया। हम चाहते थे कि बीसीसीआई उन्हें खेलने की इजाजत दे। हम उस सब का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने हमारी मदद की। उनकी अभी भी खेलने की इच्छा है और वो खुद को फिट रख रहे हैं।”
श्रीसंत की माताजी ने भी भगवान को कहा शुक्रिया
शांताकुमारन श्रीसंत को साल 2013 के बाद से परेशान देख रही उनकी माता सावित्री देवी का भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
सावित्री देवी ने श्रीसंत को राहत मिलने पर कहा कि
“हम भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने राहत दी है। मैंने 5 साल से ज्यादा समय तक उसे परेशान देखा है।”

आपको बता दें कि साल 2013 में हुए आईपीएल-6 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए एस श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post एस श्रीसंत से बीसीसीआई के द्वारा लगाया गया बैन हटने के बाद उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने कही बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.