Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड वार्नर के तूफानी पारी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार तो राशिद खान ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2019 का दूसरा मुकाबला खेला गया. इडेन गार्डंस में हुए इस मैच में कोलकाता ने रसेल की धुआंधार पारी की मदद से 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. कोलकाता के ईडेन गार्डेन में रसेल की ऐसी आंधी आई कि उस आंधी में सनराइजर्स का सूर्य अस्त हो गया.

आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. आखिरी ओवर में गिल ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी.

सनराइजर्स को मिली हार के बाद स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने कहा

”रसेल ने एक शानदार पारी खेली. उसने मैच को हमसे दूर कर दिया था. उसने हर तरह के शॉट खेले. अगर ये कहा जाए कि गेंदबाजों ने ख़राब गेंदें की, तो ये कहना उचित नहीं होगा, गेंदबाजों ने अच्छी डिलिवरी डाली लेकिन वह हर गेंद पर प्रहार कर रहा था.”

राशिद ने आगे कहा

”यह तो अभी बस टूर्नामेंट की शुरुआत है. हमने अपने सभी क्षेत्रों में अच्छा किया था. अंतिम के तीन ओवर में हम पिछड़े और पिछ़ड़ते ही चले गए. टी-20 क्रिकेट में ये होता है. हम कोशिश करेंगे कि इस तरह की गलतियां दोबारा न करें. अब हम अच्छी वापसी करेंगे और घर में अच्छा खेलेंगे.”

सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर की अच्छी अर्द्धशतकीय पारी की मदद से 180 से अधिक का स्कोर बनाया था. राशिद इसे इडेन गार्डंस पर अच्छा स्कोर मानते हैं.

उन्होंने कहा

‘180 से ज्यादा का स्कोर अच्छा टोटल था. आमतौर पर इडेन में 170 से अधिक का स्कोर अच्छा स्कोर होता है, जिसे डिफेंड किया जा सकता है. हमारे पास अच्छी गेंदबाजी लाइन अप है. ऐसा नहीं है कि हमने कम स्कोर बनाया या अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. बस हम इसको अंजाम तक नहीं ले जा सके.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post डेविड वार्नर के तूफानी पारी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार तो राशिद खान ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.