इंटरनेट डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ शेष है और इसके लिए सभी टीमें जबरदस्त तैयारी में लगी हुई है। लेकिन इस सीजन से पहले ही टिकटों में घोटला होने की बात सामने आ रही है। एक खबर के अनुसार बताया जा रहा है की आईपीएल मैचों में टिकटों पर लगभग 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस घटना के बाद आईपीएल में भष्ट्राचार होने को लेकर सभी एजेंसियां सतर्क हो गई है।
स्टेट डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने आईपीएल में हुई जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है।एसएमएस स्टेडियम ने एक फ्रेंचाइजी कंपनी के सथ राजस्थान रॉयल्स की ओर से 11 अप्रैल से 19 मई 2018 के दौरान कुल सात मैचों का आयोजन किया गया था। इन सभी मैचों के टिकट
का वितरण ऑनलाइन पोर्टल बुक माई शो से किया गया था। लेकिन इन टिकटों के जांच की गई तो मैसर्स रॉयल मल्टी स्पोटर्स प्रा.लि. के दिए गए दस्तावेजों की जांच में जीएसटी चोरी की बात सामने आई है।
विश्व कप जीतने के लिए भारत को ढूंढना होगा इन सवालों का जबाव, जानिए
इस चोरी में लगभग 11 करोड़ रु. की राशि के इन कॉम्पलीमेंट्री टिकटों पर 28% की कर दर से जीएसटी चोरी का पर्दाफास किया है। इन टिकटों को लेकर बताया गया की जीएसटी के नियमों के हिसाब से सभी टिकों को रजिस्ट्रेशन मुंबई किया गया जबकि मैचों का आयोजन जयपुर होगा। जीएसटी नियमों के हिसाब से इन टिकटों का रजिस्ट्रेशन राजस्थान में होता लेकिन जीएसटी बचाने के चक्कर में इनको राजस्थान से बाहर किया गया था।
Herald