Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने के बाद, आईसीसी रैंकिग में साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, देखें कहाँ है भारत

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और हरफनमौला खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवेओ ने श्रीलंका टीम की 3-0 से सीरीज़ स्वीप के बाद, नवीनतम एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष टी 20 आई प्लेयर रैंकिंग में क्रमश बल्लेबाजी और गेंदबाजी में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त की है. श्रीलंका के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

हेंड्रिक्स ने श्रृंखला में 139 रन बनाने के बाद 26 स्लॉट ऊपर आए अब वो 15 वें स्थान पर आ गए है, उन्होंने तीन मैच में दो अर्धशतक बनाए हैं, जबकि फेहलुकवेओ ने दो मैचों में सात विकेट लेने के बाद 14 स्लॉट की छलांग लगाते हुए 10 वें स्थान पर पहुंच गए है, उन्होंने आखिरी मैच में 24 रन देकर चार विकेट लिया है.

डुमिनी को भी बड़ा फायदा 

साथ ही सीरीज़ में डुमिनी ने 76 रन बनाए अब वो 39 वें स्थान से 32 वें स्थान पर आ गए हैं. वैन डेर ड्यूसेन ने 98 रनों ने उन्हें 74 वें स्थान से 41 वें स्थान पर आ गए हैं. जबकि क्रिस मॉरिस दो स्थान ऊपर 18 वें और तबरेज़ शम्सी गेंदबाजों की सूची में 41 स्थान से 35 वें स्थान पर आया गए हैं.

ईसरू उडाना गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में आए ऊपर 

श्रीलंका के लिए, निरोशन डिकवेला ने बल्लेबाजों के सूचि में 78 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वो 19 स्लॉट ऊपर आए हैं. और लसिथ मलिंगा गेंदबाजों के बीच 11 स्थान ऊपर 42 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ईसरू उडाना दोनों सूचियों में आगे बढ़े हैं, श्रृंखला में 132 रन बनाने के बाद बल्लेबाजों के बीच 106 वें स्थान पर आ गए हैं, दूसरे मैच में नाबाद 84 रन बनाने वाला यह खिलाड़ी और गेंदबाजों की सूचि में 12 स्थान ऊपर 51 वें स्थान पर आ गया है.

टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ 

एमआरएफ टायर्स आईसीसी मेन की टी 20 आई टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पांचवें और नौवें स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका को दो अंकों का फायदा हुआ है जबकि श्रीलंका को दो अंकों का नुकसान हुआ है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने के बाद, आईसीसी रैंकिग में साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, देखें कहाँ है भारत appeared first on Sportzwiki.