इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे मैच मौहाली में खेला जा रहा है। चौथे वनडे मैच में में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारत को शानदार शुरूआत दी। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 17.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए है। इस दौरान रोहित 40 रन और शिखर धवन 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी
इसी बीच भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने चौथे वनडे मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा और शिखर ने जैसे ही इस मैच में 12 रन की पार्टनरशीप करी वैसे ही दोनों बल्लेबाजों ने पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को रनों की साझेदारी के मामले में पीछे छोड़ दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग ने साझेदारी में 4387 रन बनाए थे।
चोट के बाद वार्नर ने की धमाकेदार वापसी, केवल इतनी गेंदों पर ही लगा दिया शतक
वहीं, अब हिटमैन रोहित शर्मा और शिखर धवन अब दोनों बल्लेबाजों की पार्टनरशीप को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। अब रोहित और धवन से आगे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी टॉप में है। सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने अब तक वनडे में 8227 रन जोड़े है। आपको बता दें कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अभी 2—1 से आगे चल रही है।