Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने बिखरते वनडे करियर को लेकर खुलकर बोले ‘अजिंक्य रहाणे’ कहा इन्होने की बुरे वक्त में मदद

विश्व कप जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है. कई खिलाड़ी खुद को साबित कर उसका हिस्सा होना चाहते हैं. इन  खिलाड़ियों में भारतीय टीम के टेस्ट मैचों में लगातार खेलते आ रहे अजिंक्य रहाणे भी है. भारतीय टेस्ट टीम में उपकप्तान रहाणे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कोई मौका नहीं मिला.

इस खिलाड़ी ने उस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भी किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ये कयास भी लगाए जा रहे थे, कि रहाणे की टीम में वापसी होगी. लेकिन उनको कोई मौका नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने कहा भी था, विश्व कप से पहले मुझे एक मौका देना चाहिए था. लेकिन इस खिलाड़ी का चयन सीरीज में नहीं हुआ.

अब रहाणे ने कही ये बड़ी बात 

स्पोर्ट्स स्टार से इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया, तो क्या आपको विश्वास है कि वनडे मपरिदृश्य टेस्ट क्रिकेट में आपके प्रदर्शन में बाधा नहीं है? इसपर भारतीय टीम के इस बल्लेबाज ने जवाब दिया,

उन्होंने कहा,

“निश्चित रूप से नहीं. देखें, हर कोई ऐसे चरणों से गुजरता है, 18 से 24 महीने तक. यहां तक कि सचिन पाजी, दादा (सौरव गांगुली), लक्ष्मण पाजी, राहुल (द्रविड़) भाई जैसे महान – ये सभी इस तरह के चरणों से गुजरे हैं, लेकिन यह अधिक मायने रखता है कि आप इससे कैसे उबरते हैं”

टीम प्रबंधन ने मेरा साथ दिया है 

रहाणे का टेस्ट मैचों में भी प्रदर्शन निरंतर बेहतर नहीं रहा है. भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज ने टेस्ट में कई दिनों से कोई बड़ी पारी नहीं खेली है.

उन्होंने आगे कहा,

“टीम प्रबंधन ने मुझे टेस्ट में काफी समर्थन दिया है, उनके सकारात्मक वाइब्स ने मुझे टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है. और यह दक्षिण अफ्रीका में मैंने जिस तरह की पारी खेली थी, उसमें झलक रही थी. एडिलेड में भी, दूसरी पारी महत्वपूर्ण थी.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अपने बिखरते वनडे करियर को लेकर खुलकर बोले ‘अजिंक्य रहाणे’ कहा इन्होने की बुरे वक्त में मदद appeared first on Sportzwiki.