खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए चौथे वनडे मेंं अपने करियर का 23वां शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन इस मुकाबले में वह एक रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो ही गए हैं।
चोट के बाद वार्नर ने की धमाकेदार वापसी, केवल इतनी गेंदों पर ही लगा दिया शतक
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के दौरान 92 गेंदों का सामना करते हुए 95 बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। इस पारी में दो छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर PCB के प्रबंध निदेशक बोल गए ऐसी बात, इसके बाद शायद ही....
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा अब तक एकदिवसीय क्रिकेट के 205 मैचों में 218 छक्के लगा चुके हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 341 वनडे मैचों में 217 छक्के दर्ज हैं।
चौथे वनडे में हार के लिए भारतीय कप्तान कोहली ने इन्हें दिया दोष
वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में धोनी के बाद सचिन तेंदुलकर (195), सौरव गांगुली (189) और युवराज सिंह (153) का नाम आता है। इस पारी के दौरान ही रोहितने भारत में तीन हजार रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, हासिल की वनडे में सबसे बड़ी जीत
इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्धीन और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसी उपलब्धि हासिल कर सके हैं।