Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा ने अजहरुद्दीन के बेटे को परिवार का हिस्सा कहा

हैदराबाद, 8 मार्च: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद की शादी की अटकलों के बीच सानिया ने असद को अपने ‘परिवार’ के सदस्यों में से एक बताया है।

कुछ दिनों पहले सानिया ने इंस्टाग्राम पर असद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में दिल के आकार वाले इमोटिकॉन के साथ ‘फैमिली’ लिखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इन दिनों असद को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी इस साल के अंत तक होगी। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

अनम फैशन आउटलेट ‘द लेबल बाजार’ की मालकिन है।

अनम ने इससे पहले हैदराबाद के व्यवसायी अकबर रशीद से 2016 में शादी की थी। बाद में दोनों अलग हो गए।

The post सानिया मिर्जा ने अजहरुद्दीन के बेटे को परिवार का हिस्सा कहा appeared first on Sportzwiki.