Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज क्रिकेट के अध्यक्ष पद से कैमरन को हटाया गया

लंदन
क्रिकेट वेस्टइंडीज के विवादास्पद अध्यक्ष डेव कैमरन अपने पद पर बने रहने के लिए हुए मतदान में हार गए हैं। बोर्ड की संचालन समिति ने यह जानकारी दी। कैमरन को रिकी स्केरिट के खिलाफ मतदान में 4-8 से हार का सामना करना पड़ा। यह मतदान रविवार को जमैका के ंिकग्सटन में हुआ। स्केरिट वेस्टइंटीज टीम के पूर्व मैनेजर रह चुके हैं। स्केरिट के साथी और उपाध्यक्ष पद के लिए इमानुएल नाथन को चुनौती देने वाले डा. किशोर शैलो ने भी इसी अंतर से जीत दर्ज की। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में स्केरिट ने कहा कि मैं अध्यक्ष चुने जाने के कारण काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम वेस्टइंडीज क्रिकेट की बेहतरी के लिए मैदान के बाहर और अंदर काम करने की शपथ लेते हैं।