Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे वनडे से पूर्व धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चखाया ऐसा स्वाद जिसे....

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। रांची भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृह जिलाहै और वो यहीं से क्रिकेट खेलकर बड़े हुए हैं। इधर भारतीय टीम के रांची पहुंचने पर धोनी ने खिलाड़ियों की अपने फार्महाउस पर मेजबानी की।

धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में

वार्नर-स्मिथ को लेकर शेन वार्न ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- इन दोनों की क्रिकेट में वापसी से ऑस्ट्रेलिया को होगा...

उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के लिए अपने फार्महाउस पर डिनर का आयोजन किया, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें टीम के खिलाड़ी एंजॉय करते दिख रहे है।

Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष

इससे पहले जब भारतीय टीम रांची पहुंची तो धोनी अपने टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ खुद गाड़ी चलाकर हवाई अड्डे से निकले। बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें धोनी टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ गाड़ी चलाकर हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे हैं।

Thank you for last night @msdhoni bhai and @SaakshiSRawat bhabhi ☺️ pic.twitter.com/80BOroVvze

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 7, 2019

इसके बाद शाम को धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपने रांची स्थित स्वेंकी फार्महाउस पहुंचे जहां भारतीय टीम के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। इधर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भी ट्विटर पर फोटों पोस्ट कर धोनी और साक्षी को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।