आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. जिसके लिए सभी खिलाडी़ टीमों से जुड़ने के लिए भारत पहुंच रहे है. शिखर धवन पिछले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलते हुए नजर आये थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली के साथ जुड़कर भारत का यह ओपनर बल्लेबाज काफी खुश और उत्साहित है.

डेक्कन क्रोनिकल से बातचीत में धवन ने कहा
‘‘आईपीएल में वही टीम विजेता बनती है, जो सबसे ज्यादा संतुलित होती है. इस बार हमारी टीम काफी संतुलित है.हमारी टीम में अच्छे ऑल राउंडर, स्पिनर्स और बल्लेबाज हैं. हमारे लिए सबसे अच्छी बात ये है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियो में पांच खिलाड़ी भारतीय ही हैं, इसलिए मुझे लग रहा है कि ये एक शानदार सीजन होगा.”
दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने को लेकर धवन ने कहा
”मेरे लिए ये एक घर वापसी है. इस आईपीएल सीजन में मैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं. मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात है कि मैं फिर से अपने शहर दिल्ली में 10 सीजन के बाद वापस आया हूं.”

आगे गब्बर ने कहा, कि
”शुरूआती दिनों में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम मेरा होम ग्राउंड था और मैं टीम के लिए काफी अच्छा करूंगा. मुझे यहां की परिस्थितियों और पिच के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है. इसके अलावा मैं उन युवाओं की भी मदद करूंगा, जो इस बड़े टूर्नामेंट में दबाव में आ जाते हैं. आशा है कि मैं उन्हें इससे बाहर निकाल सकूं. जिससे वह अपनी प्रतिभा मैदान पर दिखा सकें.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल शुरू होने से पहले शिखर धवन ने इस टीम को बताया सबसे संतुलित और इस साल की विजेता appeared first on Sportzwiki.