इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत होने में अभी तो कुछ दिनों का वक्त बचा हुआ है लेकिन वहीं खिलाड़ियों के द्वारा इसका ट्रेलर अभी से ही देखने को मिल रहा है जिसमें युवा भारतीय खिलाड़ी तैयारी जमकर दिखा रहे हैं। वैसा ही कुछ नजारा केकेआर के एक युवा क्रिकेटर ने मंगलवार को दिखाया।
निखिल नाइक ने एक ओवर में जड़ डाले पांच छक्के
इन दिनों भारत के घरेलू गलियारों में टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में मंगलवार को महाराष्ट्र के 24 साल के निखिल नाइक ने जबरदस्त कारनामा किया।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अपने आखिरी सुपर लीग मुकाबले में महाराष्ट्र के बल्लेबाज निखिल नाइक ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रेलवे के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कमाल किया।
निखिल नाइक ने खेली 58 गेंदों में 95 रनों की पारी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन के सुपर लीग दौर में ग्रुप ए के तहत रेलवे और महाराष्ट्र के बीच मैच खेला गया। इस मैच में महाराष्ट्र ने 21 रनों की जीत के साथ इस दौर में अपने 7 में से 5 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनायी।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) March 12, 2019
फाइनल में जगह बनाने के लिए सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र के लिए निखिल नाइक ने दिया जिन्होंने 58 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान निखिल नाइक ने 5 छक्के तो आखिरी ओवर में ही जड़े।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स के लिए खेलेंगे निखिल नाइक
इसके साथ ही आईपीएल से ठीक पहले निखिल नाइक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि निखिल नाइक आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम को हिस्सा हैं।

निखिल को 2019 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राईडर्स ने पिछले साल के आखिर में हुई नीलामी के दौरान 20 लाख रूपये में अपने पाले में किया था। अब केकेआर की निखिल नाइक से आस भी बढ़ गई हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल से ठीक पहले केकेआर के इस युवा बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े पांच छक्के, देखे वीडियो appeared first on Sportzwiki.