Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुवनेश्वर से पूछा क्या यह रांची में धोनी का आखिरी मैच है? भुवी ने की रिपोर्टर की बोलती बंद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च शुक्रवार को खेला जायेगा. सीरीज का यह तीसरा वनडे धोनी के शहर रांची में है. कयास लगाये जा रहे हैं, कि एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद संन्यास लेंगे. ऐसे में यह उनका रांची में आखिरी मैच माना जा रहा है. उनके आखिरी मैच को लेकर भुवनेश्वर कुमार से भी एक रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया हैं.

भुवी ने धोनी के आखिरी मैच कहने को लेकर रिपोर्टर की लगाई क्लास 

भुवनेश्वर कुमार से जब धोनी के रांची में आखिरी मैच को लेकर सवाल किया गया, तो भुवी गुस्से में आ गए, उन्होंने कहा, आपकों कैसे पता, कि यह उनका रांची में आखिरी मैच है.

रिपोर्टर : क्या यह धोनी का रांची में आखिरी मैच हैं?

भुवनेश्वर : आपकों कैसे पता, कि यह उनका रांची में आखिरी मैच है?

रिपोर्टर : कहा जा रहा है, कि विश्व कप के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं. ऐसे में यहां उनका यह आखिरी मैच हो सकता हैं?.

भुवनेश्वर : आपकों पता है, कि वह हमारे लिए लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं, वो अपने लम्बे नाम की तरह लम्बे-लम्बे छक्के लगाते रहे, तो यह हमारे लिए ज्यादा अच्छा होगा. बता दें, कि भुवनेश्वर की इस बात को सुनकर वहां सभी लोग हंसने लगे.

धोनी का अनुभव विश्व कप में टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण

एमएस धोनी के अनुभव को विश्व कप में भुवनेश्वर कुमार ने महत्वपूर्ण माना है. साथ ही उन्होंने विश्व कप से पहले धोनी के फॉर्म में लौटने को लेकर कहा, “वह फॉर्म में वापस लौट आये हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छा है. आपकों पता है, कि जब भी वह खेलते है, तो टीम को किसी भी स्थिति से जीता देते हैं, उनका विश्व कप से पहले फॉर्म में होना हमारे लिए बहुत जरुरी था. 

वह जब फॉर्म में होते है, तो वह अपना, तो खेलते ही है. साथ ही वह लोअर आर्डर के बल्लेबाजों को भी खिलाते हैं. विश्व कप में उनका अनुभव और फॉर्म हमारे बहुत काम आएगा.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भुवनेश्वर से पूछा क्या यह रांची में धोनी का आखिरी मैच है? भुवी ने की रिपोर्टर की बोलती बंद appeared first on Sportzwiki.