Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुप्रीम कोर्ट ने एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाया, साथ ही बीसीसीआई को दिया ये आदेश

आईपीएल 2013 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे. जिसके चलते उन्हें अपने कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे. एस श्रीसंत के साथ अजित चंदीला व अंकित चव्हाण जैसे खिलाड़ी भी स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे. आपकों बता दे, कि साल 2013 के आईपीएल में एस श्रीसंत समेत अजित चंदीला व अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने एक होटल से पकड़ा था.

जिसके बाद तीनों पर ही स्पॉट फिक्सिंग का केस चला था. तीनों ने ही अपना कुछ समय जेल में बिताया था. बीसीसीआई ने इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था.

श्रीसंत को लेकर अदालत में चल रही थी सुनवाई 

आपकों बता दे, कि 7 अगस्त 2017 को केरल की एक अदालत ने एस श्रीसंत के ऊपर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया था, लेकिन बीसीसीआई और दिल्ली पुलिस ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की हुई थी और एस श्रीसंत पर बीसीसीआई नरमी नहीं बरती थी. बीसीसीआई श्रीसंत के ऊपर से लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म करना नहीं चाहती थी.

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत से हटाया आजीवन प्रतिबंध 

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को एक बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की तरफ से इस गेंदबाज पर लगाये गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है.

बीसीसीआई को दिया तीन महीने का वक्त 

कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा है, कि प्रतिबंध पर फिर से विचार करें. अदालत ने कहा, कि तीन महीने में बीसीसीआई फैसला करें.

श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म हो गया है, लेकिन वो अभी खेल नहीं पाएंगे. अदालत ने कहा है, बीसीसीआई श्रीसंत का पक्ष भी सुने. इसके साथ जजों ने कहा, कि लाइफटाइम बैन ज्यादा है. आदालत के इस फैसले पर श्रीसंत ने ख़ुशी जताई है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुप्रीम कोर्ट ने एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाया, साथ ही बीसीसीआई को दिया ये आदेश appeared first on Sportzwiki.