Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम को लगाई फटकार कहा, ‘टहलते हुए नहीं जीत जायेंगे विश्व कप’

हाल में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस वनडे सीरीज में सभी की उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 3-2 से हरा दिया था. भारत की हार को विश्व कप 2019 से जोड़ते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम को चेताते हुए कहा है, कि भारत आसानी से विश्व कप नहीं जीतने वाला है.

साथ ही उन्होंने कहा है, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार भारतीय टीम को याद दिलाएगी, कि यह विश्व कप उनके लिए काफी प्रतिस्पर्धी होने वाला है.

अच्छा हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज हारे 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ राहुल द्रविड़ ने अपने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि शायद यह धारणा बनी हुई थी, कि हम विश्व कप खेलने जायेंगे और टहलते हुए आसानी से विश्व कप को जीत लायेंगे, इसलिए मुझे लगता है, कि यह अच्छा हुआ, कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज हारे है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया परिणाम हमें यह याद दिलायेगा, कि अगर हमें विश्व कप जीतना है, तो हमें बहुत अच्छा खेलना होगा.”

यह चर्चा थी, कि हम आसानी से जीतने वाले हैं विश्व कप 

राहुल द्रविड़ ने अपने एक बयान में कहा,

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बात की थोड़ी बहुत चर्चा थी, कि हम लगभग वहां जा रहे हैं और विश्व कप बहुत आसानी से जीत रहे हैं, क्योंकि हम नंबर 1 टीम हैं और हम हर टीम पर हावी रहेंगे. जैसे हम पिछले एक साल में रहे थे.”

भारत अभी भी पसंदीदा 

राहुल द्रविड़ ने अपने एक बयान में कहा,

“मैं अपने दृष्टिकोण से, सीरीज क देखते हुए कुछ भी अजीब नहीं पा रहा  हूँ. मुझे अभी भी लगता है, कि हम पसंदीदा टीमों में से एक होने जा रहे हैं, लेकिन यह कठिन होने वाला है. यह प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होने वाला है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम को लगाई फटकार कहा, ‘टहलते हुए नहीं जीत जायेंगे विश्व कप’ appeared first on Sportzwiki.