Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडियन वेल्स : मैच के दौरान रिटायर होकर बाहर हुईं सेरेना विलियम्स

इंडियन वेल्स 
अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार को यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नमेंट से बाहर हो गईं। विलियम्स ने तीसरे दौर के मैच के दौरान रिटायर होने का फैसला लिया। विलियम्स तीसरे दौर में स्पेनिश खिलाड़ी गारबाइन मुगुरुजा का सामना कर रही थीं। वह मुकाबले में 6-3, 1-0 से पीछे चल रही थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, विलियम्स ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मैच से रिटायर होने का फैसला लिया। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद विलियम्स का यह पहला टूर्नमेंट था। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में हारकर टूर्नमेंट से बाहर हुई थीं। 

विलियम्स ने कहा, ‘मैच से पहले भी मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और मुकाबले के दौरान मेरा स्वास्थ्य खराब हो गया। मुझे चक्कर आए और अधिक थकान महसूस हुई। स्कोर से भले ही यह लगे कि मैंने अच्छी शुरुआत की लेकिन मैं शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। मैं अब बेहतर होने पर ध्यान दूंगी और मियामी में होेने वाले टूर्नमेंट की तैयारी करूंगी।’ मुगुरुजा का सामना अगले दौर में किकी बर्टेंस के खिलाफ होगा।