Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में गैरी कर्स्टन की वजह से आरसीबी को मिलेगी जरूरी इनपुट: सुनील गावस्कर

आईपीएल की सबसे हाई प्रोफाइल टीम में शामिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम इस बार एक बार फिर से विजेता बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले दो सीजन में आरसीबी प्ले ऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। इस बार विराट कोहली और गैरी कर्स्टन की जोड़ी आईपीएल को अपने नाम करना चाहेगी। सुनील गावस्कर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील गावस्कर को उम्मीद

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि विश्व कप 2011 के विजेता कोच गैरी कर्स्टन के से विराट कोहली को काफी मदद मिलेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में उन्होंने लिखा

“गत विजेता चेन्नई अपने अभियान की शुरुआत पड़ोसी बेंगलुरू के खिलाफ मैच के साथ करने जा रही है, जिन्होंने वादे तो बहुत किए लेकिन अभी तक नतीजे हासिल नहीं कर पाएं हैं, जबकि खेल के दो विस्फोटक बल्लेबाज उनके पास हैं। इस बार उनके पास गैरी कर्स्टन बतौर कोच हैं और उम्मीद है कि उनके इनपुट उस समय टीम की मदद करेंगे, जब मैच मुश्किल हालात में होगा और किसी भी पक्ष में जाने वाला होगा।”

कदम की सराहना की

बीसीसीआई ने आईपीएल की शुरुआत से पहले होने वाली ओपनिंग सेरोमनी नहीं करवाने का फैसला किया है। इस पैसे को उन्होंने पुलवामा हमले में पिछले महीने शहीद हुए जवानों के परिजनों को देने का फैसला किया है। सुनील गावस्कर ने इस कदम की सराहना की है। उनके अनुसार ओपनिंग सेरेमनी को उन्होंने पैसे की बर्बादी माना है। उन्होंने लिखा

“बॉर्डर पर हुए दुखद हादसे की वजह से ओपनिंग सेरेमनी रद्द हो गई और उसके फंड को राष्ट्रीय राहत कोष में दिया जा रहा है। ये एक तरह से अच्छा ही है क्योंकि निजी तौर पर बताऊं तो ये (सेरेमनी) पैसों की बर्बादी थी।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल में गैरी कर्स्टन की वजह से आरसीबी को मिलेगी जरूरी इनपुट: सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.