इस बार आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार अभी तक सिर्फ दो हफ्ते का कार्यक्रम ही घोषित हो पाया है. लोकसभा चुनाव की वजह से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे, कि आईपीएल इस बार भारत में नहीं होगा. लेकिन बीसीसीआई ने बाद में बताया आईपीएल भारत में ही होगा.
चेन्नई में 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12 वें संस्करण के साथ, बीसीसीआई ने 5 अप्रैल तक केवल पहले 17 मैचों के लिए शेड्यूल जारी किया है.
इस दिन आईपीएल का सारा कार्यक्रम होगा घोषित

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,
“उम्मीद है कि आईपीएल के इस सीज़न के लिए शेष कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा और इसकी घोषणा सोमवार आईपीएल सीओए और उनकी टीम इस पर ओवरटाइम काम कर रही है और उन्हें लगता है कि बीसीसीआई इस साल भारत में पूरे सत्र के आयोजन की उम्मीद कर सकता है”
आईपीएल की तैयारी करने में जूट गई है फ्रेंचाइजी

आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ आईपीएल की तैयारी करने में जूट गई है. बता दें, इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जो पूरा आईपीएल नहीं खेल पाएंगे. विश्व कप को देखते हुए कई खिलाड़ी ये आईपीएल नहीं खेलेंगे. वहीं इंग्लैंड टीम के भी कई खिलाड़ी शुरू के दो हफ्ते के लिए ही आईपीएल का हिस्सा होंगे.
एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ

वहीँ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अगर बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज होने की वजह से बहुत कम खिलाड़ी ही इस साल इस लीग का हिस्सा होंगे. वहीं एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी पहले दो हफ्ते के लिए ही टीम में रहेंगे.
इन दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है. बॉल टेम्परिंग की वजह से इन खिलाड़ियों पर एक साल का बैन लगा था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इस दिन आएगा आईपीएल का पूरा कार्यक्रम, बीसीसीआई ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.