भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस पांचवे वनडे का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा और कप्तान आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को 76 रन की एक शानदार शुरूआत दिलाई है, लेकिन कप्तान आरोन फिंच की पारी को भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने समाप्त कर दिया है.
जडेजा ने फिंच को किया बोल्ड

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की पारी का 15वां ओवर भारतीय टीम के स्पिनर रविन्द्र जडेजा लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच थे.
जडेजा की इस ओवर की तीसरी गेंद विकेट पर टिप खाने के बाद घूम गई. आरोन फिंच पूरी तरह से इस गेंद पर चकमा खा गये और बोल्ड हो गये.
27 रन बनाकर आउट हुए है फिंच

बता दें, कि रविन्द्र जडेजा की शानदार गेंद ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच की पारी को मात्र 27 रन पर ही समाप्त कर दिया. इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 4 चौके लगाये.
हालाँकि, फिंच ने अपनी टीम को ख्वाजा के साथ मिलकर एक अच्छी शुरूआत दी है और टीम के एक बड़े स्कोर की नींव रख दी है.
यहाँ देखें जडेजा द्वारा फिंच को किया गया बोल्ड

— VINEET SINGH (@amit9761592734) March 13, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने मिडिल स्टंप से गेंद को स्पिन कराते हुए आरोन फिंच का ऑफ़ स्टंप उड़ा दिया.
आपकों मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम जहां दो बदलाव के साथ उतरी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी दो बदलाव किये हैं.
भारत की टीम में जडेजा और शमी की वापसी हुई है. वहीं चहल और राहुल को टीम से बाहर किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और बेहर्नड्राफ को बाहर किया है. वहीं मार्कस स्टोइनिस और नाथन लियोन को टीम में शामिल किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : रविन्द्र जडेजा ने डाली इस साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद, फिंच तो क्या कोई भी बल्लेबाज हो जाता इस पर बोल्ड appeared first on Sportzwiki.